फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में दो दिन जनता का प्रवेश प्रतिबंधित

विज्ञापन
नगर निगम - फोटो : ??? ????
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में एक कंप्यूटर ऑपरेटर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कंप्यूटर ऑपरेटर के पॉजिटिव आने के बाद निगम में जनता के कार्यों को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। मंगलवार शाम को अपर नगर आयुक्त ने पूरे कार्यालय को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कंप्यूटर ऑपरेटर नगर निगम में आईटी सेल में कार्यरत है। जो ऑनलाइन आने वाली आईजीआरएस की शिकायतों की मॉनीटरिंग का काम देखता था। तीन-चार दिन पहले कर्मचारी को बुखार और जुकाम की शिकायत होने पर जिला अस्पताल में कोरोना टेस्ट कराने के लिए भेजा गया था। जहां मंगलवार शाम को कंप्यूटर ऑपरेटर की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कर्मचारी निगम के कई अधिकारियों से मिला है। ऐसे में कर्मचारी कार्यालय आने से कतरा रहे हैं। वहीं बुधवार को नगर निगम में बीते दिनों लिए गए कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आने की संभावना है। कर्मचारियों में इसे लेकर चर्चा का आलम है। इसके साथ ही बुधवार से जनता से जुड़े कार्य नहीं होंगे। वहीं नगर निगम दो घंटे की देरी से खुलेगा। इस दौरान केवल अधिकारी-कर्मचारी आकर जरूरी कार्यों को अंजाम देंगे। अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्त ने बताया कि निगम को सैनिटाइज कराया गया है। बुधवार और बृहस्पतिवार को लोगों का प्रवेश नगर निगम में प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें