झांसी। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित भोजनालय में खाने के दौरान दो सिपाहियों का होटलकर्मियों से विवाद हो गया। आरोप है कि होटलकर्मियों ने गालीगलौज करते हुए सिपाहियों को पीट दिया। सिपाही की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके तीन को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली में तैनात सिपाही अंकित साहू ने पुलिस को बताया कि छुट्टी पर वह अपने दोस्त प्रदीप के साथ घर जा रहा था। रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उन लोगों ने एक होटल में खाना खाया। होटलकर्मियों ने विवाद करते हुए मारपीट कर दी। अंकित की तहरीर पर पुलिस ने अमन यादव समेत आकाश, पुखराज, शिवम, हेमंत, नीलेश, रोहित, शेरखान एवं नरेंद्र के खिलाफ मारपीट एवं धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक नरेंद्र, रोहित एवं निर्मल को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्यूरो