संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मृतक आश्रित कोटे में नौकरी पाने वाले दो परिचालकों को निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन विभाग में तैनात दो कर्मचारियों की सेवा के दौरान मौत के बाद अनुकंपा के आधार पर विभाग ने जून व जुलाई 2016 में अमनदीप व निखिल की नियुक्ति की थी। विभाग ने दोनों कर्मचारियों के दस्तावेजों का सत्यापन कराया तो उक्त के खिलाफ आपराधिक मामला प्रकाश में आया। इसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट में जाने के कारण जांच के आदेश दिए गए। अब प्रकरण की जांच कराई जा रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि दोनों की नियमित कर्मचारी के रूप में तैनाती की गई थी।