फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। कस्बा की पुरानी तहसील के पास सोमवार को एक दुर्घटना हुई। लोहे के सरिया से लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटना नूरानी मस्जिद के सामने हुई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया। कटरा बाजार निवासी अरुण लोहिया और उनके भाई अमन लोहिया गल्ला मंडी से घर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटकर सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रैक्टर पर जा गिरी। इस दुर्घटना में सड़क किनारे खड़ा वह ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में चिकित्सक डॉ. पवन साहू ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण अरुण और अमन को झांसी भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें