फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईयों ने दो महिलाओं को डंडे से पीटा, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना रक्सा क्षेत्र मेें मुर्गी को लेकर हुए विवाद मेें दो भाइयों ने महिलाओं को डंडों से जमकर पीटा। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने शांति भंग में कार्रवाई कर दोनों भाइयों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना रक्सा क्षेत्र के पुनावली कलां निवासी दो भाई सुलतान व भगवत मुर्गी पालते हैं। सोमवार सुबह सुलतान की मुर्गी सामने वाले पड़ोसी के घर पहुंच गई। इसी बात को लेकर महिलाओं ने विरोध कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। महिलाओं के भला बुरा कहने से नाराज सुलतान ने अपने भाई भगवत के साथ मिलकर दो महिलाओं को डंडे से पीट दिया। इसी बीच एक व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो पुलिस के पास आने के बाद आनन-फानन में सुलतान व भगवत पर शांतिभंग में कार्रवाई कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें