झांसी। उजाड़ से पड़े सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट की अब तस्वीर बदलने जा रही है। रेल प्रशासन द्वारा 1.10 करोड़ रुपये की लागत से यहां दो नए बैडमिंटन कोर्ट बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा नए मंच का भी निर्माण किया जा रहा है। मौके पर काम शुरू कर दिया गया है।
अनदेखी के चलते सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट की हालत लंबे समय से खस्ता बनी हुई थी। लेकिन, अब रेल प्रशासन ने इसकी सुध ली है। यहां पहले से एक बैडमिंटन कोर्ट है। लंबे समय से दो और कोर्ट बनाने की मांग की जा रही थी। इसे मंजूरी मिल गई है। यहां दो नए बैडमिंटन कोर्ट बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा इंस्टीट्यूट के परिसर में एक बड़े मंच का निर्माण भी किया जा रहा है, जिस पर सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह काम एक करोड़ दस लाख रुपये की लागत से किए जा रहे हैं। मौके पर काम शुरू कर दिया गया है।