फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: निर्दयता- नाले में फेंक दिया था दो माह की बच्ची को, 25 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंछ (झांसी)। रविवार को सुबह ग्यारह बजे कड़कड़ाती ठंड में किसी निर्दयी ने 2 माह की बच्ची को नाले में फेंक दिया। पूरे दिन और रात पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी रही। आखिरकार 25 घंटे बाद सोमवार दोपहर गोताखोर ने बच्ची के शव को नाले में भरे पानी से बरामद कर लिया। बच्ची के शरीर पर कोई चोट नहीं मिली, लेकिन ठंडे पानी में शव अकड़ गया था। मौके के हालातों को देखते हुए परिवार के सदस्य शक के घेरे में हैं। बच्ची की मां और उसकी बहन से पूछताछ की जा रही है। घर पर पुलिस भी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

रविवार को कस्बा पूंछ के बावई रोड के पास नई बस्ती में रहने वाले नसरुद्दीन की पत्नी रिजवाना ने बताया था कि वह दिन में ग्यारह बजे 2 माह की पुत्री रिया और पुत्र रियाज (13 माह) को सुलाने के बाद पास में स्थित बाड़े में कपड़े धोने चली गई थी। इसी दौरान बच्ची लापता हो गई। वह जब कमरे में आई तो बच्ची नहीं थी। बच्ची रिया की कई स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल सका था। डॉग स्क्वॉड भी कोई सुराग नहीं लगा पाया था। इन हालातों में एसएसपी ने पुलिस और वन विभाग की टीमें गठित कर बच्ची की तलाश के निर्देश दिए थे। अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया था।
रात करीब एक बजे तक सीओ के नेतृत्व में टीम बच्ची की तलाश में जुटी रही। इस दौरान कयास लगाए जा रहे थे कि बच्ची को कोई जानवर उठाकर ले गया। सोमवार को सुबह से फिर तलाश की गई। घर के पास में स्थित नाले में बच्ची को तलाशने के लिए दिन में करीब 11 बजे गोताखोर को बुलाया गया। दोपहर बारह बजे शव बरामद कर लिया गया। बच्ची फुल पजामी, स्वेटर व सिर पर टोपा पहने थी। सीओ स्नेहा तिवारी का कहना है कि
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची को किसने नाले में फेंका, इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें