फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तमंचा व बंदूक के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टहरौली। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बंदूक व तमंचे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक सुमेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामगोपाल दांगी पुलिस टीम के साथ रविवार रात गश्त कर रहे थे। इसी दरम्यान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने परसा-बेरवई मार्ग पर परसा गांव से दो किलोमीटर दूर टपरे के पास दबिश दी। यहां सोम कबूतरा निवासी जखनवारा, थाना एरच को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से बंदूक और एक कारतूस मिला। वहीं, उपनिरीक्षक विकास कुमार और कांस्टेबल रोहित मौर्या ने गढ़ीकरगांव तिराहे के यात्री प्रतीक्षालय से बालकिशन आदिवासी निवासी मड़ोर थाना ओरछा, जिला निवाड़ी को पकड़ा। उसके कब्जे से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें