गरौठा। बारिश ने होने से क्षेत्र में सिंचाई और धान रोपाई का संकट खड़ा हो गया है। इसे देखते हुए विधायक जवाहर लाल राजपूत ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर नहरों में पानी छोड़े जाने के लिए कहा। विधायक ने कहा कि रोपी गई धान की फसल के लिए एक हजार क्यूसेक पानी तत्काल नहरों में छोड़ा जाना चाहिए। यदि समय रहते सिंचाई की व्यवस्था नहीं हुई तो मोंठ, गुरसराय, एरच, समथर, पूंछ व अन्य क्षेत्रों में खरीफ फसलों के खराब होने की आशंका बढ़ जाएगी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने विधायक को आश्वासन दिया कि किसानों की समस्या को प्राथमिकता पर लेते हुए जल्द ही नहरों का संचालन शुरू कराने की कार्यवाही की जाएगी। संवाद