फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को ले रहे दो युवक पकड़े

Thu, 20 Aug 2015 12:26 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 झांसी। ट्रेन में मिली एक युवती को अपने साथ ले जा रहे दो युवकों को जीआरपी ने पकड़ लिया। युवती के पिता ने नागपुर में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा रखा है। जीआरपी युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



बुधवार को रेलवे स्टेशन पर दो युवक एक युवती को साथ लेकर भटक रहे थे। शक होने पर जीआरपी जवानों ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ में युवती ने अपना नाम पूजा निवासी गुरवा चौका थाना यशोदा नगर नागपुर बताया। उसने बताया कि वह रविवार को ट्रेन में बैठकर चली थी। रास्ते में उसकी मुलाकात इन दो युवकों से हो गई, जो उसे अपने साथ ले जा रहे थे। हालांकि, युवती ने यह नहीं बताया कि वह ट्रेन में बैठकर कहां जा रही थी?


जीआरपी इंस्पेक्टर आर सी मिश्र ने जब युवती के परिजनों से संपर्क किया तो पता लगा कि उन्होंने पूजा के अपहरण की रिपोर्ट यशोदा नगर थाने में करा रखी है। जीआरपी ने युवती को चेतना संस्था के सुपुर्द कर दिया है। नागपुर से परिजन व पुलिस के आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें