फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टीवीएस कंपनी के सब डीलर की हत्या, पहले मारी गोली फिर कुल्हाड़ी से किया हमला

Thu, 23 Jul 2020 09:24 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
टीवीएस सब डीलर के संचालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में घर लौटते समय टीवीएस कंपनी के सब डीलर की गांव के लोगों ने पैर में गोेली मारने के बाद सिर पर डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज लेकर भागे। जहां सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर रंजिशन हमला करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जिला निवाड़ी के पुदरीखेड़ा निवासी निवाड़ी में टीवीएस कंपनी के सब डीलर थे। बुधवार की शाम वह छोेट भाई आशीष तिवारी के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। अभी दोनों पुछीखेरा के पास स्थित नाले के पास पहुंचे थे।


इसी बीच सात-आठ लोगों ने रोक लिया। हमलावरों से एक ने तमंचा निकालकर पैर में गोली मार दी। सुनील के बाइक से गिरते ही हमलावरों ने उसके सिर पर डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर हमलाकर भाग गए। घटना की खबर मिलते ही गांव से लोग पहुंचे।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सुनील को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज भेजा। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल काॅलेज में छोटे भाई आशीष का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों से विवाद चल आ रहा था। इसको लेकर हमलावर रंजिश मानते थे और इसी के चलते उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें