संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर 28 फरवरी को तुवन मैदान पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। शाम को यहां 21 हजार दीप जलाकर उत्सव मनाया जाएगा। साथ ही मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने तुवन मैदान का निरीक्षण किया। 28 फरवरी को होने वाले दीपोत्सव की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने बताया कि मैदान पर भारत, उत्तर प्रदेश व ललितपुर के नक्शे बनाए जाएंगे, जिन्हें दीपों से सजाया जाएगा। इसके बाद चारों ओर रंगोली बनाई जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। उसके बाद उन्होंने कल्याण सिंह सभागार में चित्र प्रदर्शनी के हॉल का जायजा लिया। उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर को साउंड सिस्टम व लाइटिंग आदि के प्रबंध के विषय में दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, फिरोज इकबाल आदि मौजूद रहे।