फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएसआई चुस्त, पुलिस और प्रशासन सुस्त

Sun, 07 Jan 2018 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
बाजारों में जमा अतिक्रमण को हटाने में जितनी चुस्ती यातायात पुलिस दिखा रही है, उतना ही सुस्त रवैया पुलिस और प्रशासन का है। शनिवार को टीएसआई सुभाष चंद्र यादव के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटवाया। उनके अभियान में नगर निगम और कोतवाली पुलिस ने सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस ने शहर के बाजारों में अतिक्रमण हटाया था। शुक्रवार को कारोबारियों ने फिर अतिक्रमण कर लिया था। अमर उजाला में छपी खबर के बाद शनिवार को टीएसआई सुभाष चंद यादव ने पीआरडी जवानों के साथ मानिक चौक, बड़ाबाजार, सुभाष गंज में दोबारा मार्च किया। पीआरडी के जवानों ने सड़कों से अतिक्रमण हटवाया और रविवार तक बाजार में सुधार लाने की चेतावनी दी।

बेसमेंट में पार्किंग के बजाय दुकान
बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था है पर उसमें दुकान संचालित हो रही है। बाजार में कई ऐसी कामर्शियल बिल्डिंग हैं। कई बार जेडीए में शिकायत की पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

मोहम्मद रफीक, गारमेंट्स विक्रेता

दुकानदारी पर पड़ रहा असर
दुकानों के सामने वाहनों के पार्क होने से दुकानदारी पर असर पड़ रहा है। अतिक्रमण हटाने के साथ ही बाजार आने वाले ग्राहकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करना जरूरी है।
देवेंद्र, कपड़ा कारोबारी

अभियान में देंगे सहयोग
अभियान में हर कारोबारी सहयोग देने को तैयार हैं। सड़कों पर से अतिक्रमण हटने के साथ ही तिपहिया वाहनों की बाजारों में पूरी तरीके से रोक लगाई जाए। व्यवस्था में बदलाव आएगा।
मोतीलाल, हौजरी विक्रेता

प्रशासन की लापरवाही
एक विभाग की मेहनत से बाजार में अंतर आएगा पर पूरी तरीके से नहीं। एक महीने से चल रहे अभियान में प्रशासन, पुलिस और नगर निगम आगे नहीं आया। सामंजस्य के बाद ही बदलाव आएगा।
अशोक, खुशीपुरा  

मेरे पास वक्त नहीं
मेरे पास वक्त नहीं है। समय मिलेगा तो देखा जाएगा। टीएसआई बाजारों में अभियान चला रहे हैं। अभी तक एक भी कारोबारी का चालान नहीं हुआ।
अजय पाल सिंह, कोतवाली प्रभारी

मेरी जिम्मेदारी नहीं
अतिक्रमण हटाना मेरी जिम्मेदारी नहीं है। कोतवाली पुलिस ही अतिक्रमण हटाएगी। पुलिस को 309 कारोबारियों की सूची दे दी गई है।
रोहन सिंह, अपर नगर आयुक्त

काम से क्यों भाग रहा नगर निगम
अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह बार-बार यह कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं कि अतिक्रमण हटाना नगर निगम का काम नहीं है। जबकि, नगर निगम में अतिक्रमण हटाने के लिए एक दस्ता बना है, जिसके प्रभारी पुष्पराज गौतम हैं। जब अतिक्रमण हटाना नगर निगम का काम नहीं है, तो अतिक्रमण हटाओ प्रभारी क्यों बनाए गए? इस सवाल का जवाब उनके पास नहीं है।

दोनों को समझाएंगे
अपर नगर आयुक्त के बयान से लापरवाही झलक रही है। उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए। रविवार को उन्हें बुलाकर बात की जाएगी और समझाया जाएगा कि जिम्मेदारी से पीछे न हटें।
विज्ञापन

सीपी तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट

कोतवाल को करेंगे तलब
अतिक्रमण करने वाले 309 कारोबारियों के चालान अभी तक नहीं करने पर कोतवाल को तलब किया जाएगा। फिलहाल व्यवस्था के लिए पचास पीआरडी जवान दिए गए हैं।
देवेश पांडेय, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें