झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्राओं ने प्राचार्य को शिकायती पत्र सौंपा। कहा कि वह पैरामेडिकल कैंपस के छात्रावास में रहती हैं। मेडिकल कॉलेज से छात्रावास जाते समय हाईवे के किनारे खड़े ट्रक चालक उनसे छेड़खानी करते हैं। बताया कि एमबीबीएस छात्र ललित शर्मा की सड़क हादसे में मौत भी हो गई है। रात में इस मार्ग पर रोशनी कम रहती है। पैरामेडिकल कैंपस के प्रवेश और निकास द्वार के पास स्पीड ब्रेकर का अभाव है। इस कारण तेज गति से आने वाले वाहनों के कारण दुर्घटना हो रही है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। ब्यूरो