फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खड़ीं दो बच्चियों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, दूसरी की हालत नाजुक

Sun, 30 Apr 2023 08:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

दोनों लड़कियां बाइक के पास खड़ी हुईं थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के टहरौली में दो किशोरियां सड़क हादसे का शिकार हो गईं, जिसमें एक की मौत हो गई, दूसरी की हालत नाजुक है। दोनों लड़कियां सड़क किनारे खड़ी थीं, इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक दोनों को रौंद गया।

विज्ञापन

टहरौली के ग्राम पिपरा निवासी चरण सिंह यादव की बेटी शिवानी की आठ मई को शादी होनी है। परिवार में इसकी तैयारियां जारी हैं। शनिवार को वह अपनी छोटी बेटी शिवा (16) और साले की बेटी सुरक्षा (15) के साथ शादी की खरीदारी करने बाजार गए थे। घर लौटते समय वह बाइक सड़क किनारे खड़ी कर पेशाब के लिए चले गए।

विज्ञापन

दोनों लड़कियां बाइक के पास खड़ी हुईं थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में शिवा की मौत हो गई, जबकि सुरक्षा की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से शादी के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें