फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: प्रदेश का दूसरा शहर था झांसी, जहां सबसे कम दबा था नोटा, आंकड़ा जान रह जाएंगे दंग

Sun, 30 Apr 2023 12:43 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में पहले चरण में चार मई को मतदान होना है। ऐसे में सभी पार्टियों और निर्दलीय प्रत्याशी तक लोगों के घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव 2017 में झांसी प्रदेश का दूसरा ऐसा महानगर था, जहां नगर निगम चुनाव में सबसे कम नोटा का बटन दबा था। पिछली बार महापौर और पार्षदों को चुनते समय 893 झांसी वासियों ने नोटा को चुना था।

विज्ञापन


अगर मतदाता को किसी भी राजनीतिक दल का काम या फिर उम्मीदवार पसंद नहीं आता है तो उसके पास ईवीएम या बैलेट पेपर में इनमें से कोई नहीं यानी नोटा का बटन दबाने का विकल्प मौजूद रहता है। वर्ष 2017 के निकाय चुनाव की बात करें तो प्रदेश में अयोध्या नगर निगम में सबसे कम 686 लोगों ने नोटा का बटन दबाया था। इसके बाद झांसी में 893 ने किसी भी उम्मीदवार का चयन न करते हुए नोटा के विकल्प को चुना था।

विज्ञापन

झांसी में पहले चरण में चार मई को मतदान होना है। ऐसे में सभी पार्टियों और निर्दलीय प्रत्याशी तक लोगों के घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। वहीं, किसी भी व्यक्ति को किसी राजनीतिक दल का काम या फिर प्रत्याशी पसंद नहीं आता है तो उनके पास नोटा का विकल्प मौजूद है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि जनता पिछली बार से कम या फिर ज्यादा नोटा का बटन दबाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें