फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक मालिक व हेल्पर का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ट्रक मालिक व हेल्पर की लोकेशन मिलने के बाद भी दोनों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस दोनों की खोजबीन में दिनभर तलाश करती रही। पुलिस ने पुन: मोंठ स्थित टोल प्लाजा कैमरे खंगाले हैं।
विज्ञापन

13 जनवरी को झांसी - कानपुर हाईवे पर थाना मोंठ स्थित सेमरी टोल प्लाजा के पास एक ट्रक लावारिस हालत में मिला था। पुलिस ने पड़ताल कर परिजनों को सूचना दी थी। पत्नी ने झांसी पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई थी। तीन दिन बीत जाने के बाद दोनों का आज तक सुराग नहीं लग सका। बृहस्पतिवार को भी पुलिस दिनभर जांच करती रही, लेकिन पता नहीं चल सका। बुधवार को दोनों की लोकेशन मध्य प्रदेश के एक जिले में मिली थी। इस मामले में ढाबों के कर्मचारियों से पूछताछ कर जानकारियां हासिल की गईं। प्रभारी एसएसपी/एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस टीमें जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें