फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: टायर फटने से हाईवे पर पलटा ट्रक, चालक-परिचालक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिमला मिर्च लादकर डबरा से आए थे झांसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बृहस्पतिवार सुबह झांसी-कानपुर बाईपास पर शिमला मिर्च से भरा एक ट्रक खाई में पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक केबिन में बुरी तरह से फंस गए। जिन्हें डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कटर से केबिन काटकर बाहर निकाला जा सका। दोनों की हालत गंभीर है। इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे सीपरी बाजार थाना इलाके में बूढ़ा हाईवे पुल के पास तेज गति से जा रहा ट्रक अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में शिमला मिर्च लदी हुई थी। हादसे में चालक डबरा निवासी चित्र सिंह और परिचालक आकाश ट्रक के केबिन में बुरी तरह से फंस गए। जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। दमकल दस्ते को भी बुला लिया गया। आनन-फानन क्रेन और जेसीबी मशीन को बुलाया गया। पुलिस टीम ने क्षेत्रवासियों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन किया। तकरीबन डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कटर से केबिन काटकर ट्रक में फंसे चालक-परिचालक को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद उन्हें मेडिकल कालेज भेजा गया, यहां दोनों का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों घायल ट्रक में शिमला मिर्च लादकर कानपुर की ओर जा रहे थे। इसी दरम्यान झांसी में हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें