रानीपुर। सुखनई नदी के लुहरगांव घाट पर बने पुल पर अन्ना जानवर डेरा डाले रहते हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह जानवर दिन में खेतों की ओर निकल जाते हैं और शाम के समय बड़ी संख्या में पुल पर एकत्रित हो जाते हैं। आवागमन की दृष्टि से यह रास्ता अत्यंत जरूरी है एवं यहां से उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश के दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन रहता है। इन आवारा जानवरों की वजह से आवागमन करने वालों को निकलने में कभी-कभी काफी समय लग जाता है। क्षेत्रवासी हरिश्चंद्र, सतीश कुमार, रतनलाल, मान सिंह, राकेश, देवीदयाल आदि ने इन आवारा जानवरों को गोशाला भिजवाने की मांग की है, ताकि राहगीरों को आवागमन में परेशानी न हो। संवाद