फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पहूंज नदी में गिरा ट्रक, चालक चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में गेंहू भरा ट्रक बेकाबू होकर पहूंज नदी में गिर गया। ट्रक चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। इसमें वह चुटहिल हो गया।
विज्ञापन

ललितपुर के रहने वाले ट्रक मालिक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि उनका ट्रक महरौली खुर्द निवासी महेंद्र चला रहा था। ट्रक ललितपुर से गेहूं भरकर आगरा जा रहा था। ट्रक पहूंज नदी पर पहुंचा तभी सामने से अचानक दूसरा ट्रक आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ट्रक नदी में गिर गया। इसकी जानकारी ड्राइवर महेंद्र ने उसे मोबाइल पर फोन कर दी और मसीहागंज चौकी पुलिस से भी संपर्क किया। चौकी इंचार्ज साजेश सिंह ने बताया कि ट्रक पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। ड्राइवर को मामूली चोटें आई थीं, जिसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें