फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सड़क किनारे खड़े युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- दतिया-सेंवढ़ा रोड पर चीना बंबा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दतिया। थरेट थाना इलाके में चीना बंबा के पास दतिया-सेंवढ़ा रोड के किनारे खड़े दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक को रौंद दिया। घटना में झांसी के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज ग्वालियर में जारी है। मृतक और घायल दोनों आपस में साढ़ू हैं। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम चीना बंबा निवासी ऊदल जाटव के बेटे का बुधवार को जन्मदिन था, जिसमें शामिल होने के लिए रिश्तेदारों को बुलाया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऊदल का साढू झांसी के समथर थाना इलाके के ग्राम चतरेश्वर निवासी अशोक (35) भी पहुंचा था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रात तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे ऊदल अपने साढ़ू अशोक जाटव के साथ गांव के बाहर दतिया-सेंवढ़ा रोड किनारे खड़े होकर बात कर रहा था। इसी दरम्यान वहां से गुजर रहे प्याज से भरे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक थोड़ा आगे जाकर पलट गया। घटना में अशोक जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, ऊदल गंभीर रूप घायल हो गया। आनन-फानन ऊदल को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ फिलहाल अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया है। चालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें