फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: गाय से टकराकर सड़क पर गिरे बाइक सवारों को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Fri, 26 Mar 2021 07:46 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

  • चालक ट्रक लेकर फरार
  • पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
  • गाय से टकराकर गिरे थे सड़क पर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-ललितपुर राजमार्ग पर शुक्रवार शाम को जमालपुर के पास गाय से टकराकर दो बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़े। पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


दोनों मृतक बबीना थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक लेकर भाग निकला। थाना बबीना क्षेत्र के खजरा-बुजुर्ग गांव निवासी बनमाली और जंगीराम शुक्रवार दोपहर बाइक से सवार होकर ललितपुर को निकले। शाम करीब 5 बजे दोनों झांसी-ललितपुर राजमार्ग पर जमालपुर के पास पहुंचे थे, तभी सड़क के बीचोबीच बैठी गाय से टकराकर दोनों सड़क पर गिर गए। 

झांसी की तरफ पीछे से आ रहा ट्रक दोनों को कुचलते हुए निकल गया। लोगों से खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक को पकडऩे का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें