फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक क्लीनर की डीसीएम की टक्कर से मौत

विज्ञापन
truck cleaner died in road accident
विज्ञापन
मोंठ/ झांसी। झांसी- कानपुर हाइवे पर स्थित मोंठ के नजदीक ट्रक का पंचर टायर बदलते वक्त क्लीनर को तेज गति से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। मेडिकल कॉलेज लाते समय क्लीनर की रास्ते में मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने डीसीएम को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात जिला बस्ती के ग्राम परसातड़ी निवासीड्राइवर सतीश चौधरी ट्रक में झांसी से गिट्टी भरकर कानपुर जा रहे थे। उनके साथ जालौन के कालपी क्षेत्र के गांव छौंक निवासी राधेपाल क्लीनर था। रात करीब 12 बजे कानपुर हाइवे पर मोंठ के नजदीक स्थित टांडा गांव के पास ट्रक का पहिया पंचर हो गया। क्लीनर पहिये को बदलने लगा। पास में ड्राइवर खड़ा था।
तभी तेज गति से आ रही डीसीएम ने ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्राइवर को भी चोट लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मोंठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने क्लीनर को मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें