फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलक झपकते ही खाई में गिरा ट्रक, ड्राइवर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मुंबई से माल लोड कर कानपुर जा रहे ट्रक के ड्राइवर को बीती रात झपकी आ गई, जिससे ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। इस घटना में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, क्लीनर बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के ईसापुर निवासी सुम्मन हुसैन (49) गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रक चलाते थे। दो दिन पहले वे ट्रक में मुंबई से किराने का सामान लोड कर कानपुर के लिए रवाना हुए थे। बीती रात वह झांसी के थाना पूंछ इलाके में पहुंचे। इसी दरम्यान बाईपास पर तकरीबन साढ़े बारह बजे उन्हें झपकी आ गई। इससे बेकाबू होकर ट्रक पास की पानी से भरी खाई में गिर गया।
इस घटना में सुम्मन की मौके पर मौत हो गई। जबकि, ट्रक का कंडक्टर बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर बुधवार की दोपहर फर्रुखाबाद से मृतक के परिजन भी झांसी पहुंच गए। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक के सात बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें