झांसी। रविवार रात झांसी - कानपुर राजमार्ग पर ट्रकों की टक्कर मेें चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उपचार से पहले दोनों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
जालौैन के कालपी स्थित बरखेड़ा निवासी गजेंद्र बाबू (28) ट्रक चालक थेे। रविवार रात वह झांसी से गिट्टी से भरा ट्रक लेकर कानपुर के लिए रवाना हुए। उनके साथ कानपुर देेहात के महाराजपुर स्थित सट्टीनगर निवासी उत्तम सिंह क्लीनर भी मौजूद थे। झांसी से निकलकर दोनों थाना चिरगांव स्थित झांसी-कानपुर राजमार्ग के पास पहुंचे थे, तभी आगे चल रहे एक ट्रक चालक ने एकाएक ब्रेक लगा दिए।
इसी दौैरान पीछे से ट्रक चलाकर आ रहे चालक गजेंद्र घबरा गए। जब तक ट्र्रक रोकने का प्रयास करते, तब तक टक्कर लगने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की खबर पाकर चिरगांव पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक में फंसे दोनों घायलों को निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।