फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का जानलेवा इश्क: दो बच्चों की मां साजिश के तहत युवक के आई करीब, फिर करने लगी ऐसी डिमांड, लड़के ने दी जान

Sun, 12 Mar 2023 05:21 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

युवक की लाश ट्रैक पर पड़े होने की सूचना रेलवे कर्मचारी ने दी थी। कर्मचारी ने बताया था कि युवक फोन पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक के पास से जा रहा था। ट्रेन आने पर वह पटरी पर लेट गया, जिससे कटकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन के कोटरा थाना इलाके के ग्राम सैदपुर निवासी आईटीआई के छात्र ने झांसी में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक को एक महिला ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। बाद में वह उसे ब्लैकमेल कर पैसों की मांग कर रही थी। दो दिन पहले महिला के परिजनों ने बेटे के साथ मारपीट भी की थी। इससे परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। महिला की शिकायत वे पुलिस से करेंगे।

विज्ञापन

सैदपुर निवासी मूलचंद्र का पुत्र अमित यादव (22) आईटीआई का छात्र था। शुक्रवार को वह झांसी के बम्हरौली में रहने वाली अपनी बहन के घर आया हुआ था। दोपहर में वह बहन के घर से निकलकर बाहर चला गया था। इसके कुछ देर बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के मामा नारायण सिंह ने बताया कि अमित को दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। कुछ समय बाद महिला ने अमित से दूरी बना ली थी। अब वह पुलिस से शिकायत करने की धमकी देते हुए उससे पैसों की मांग कर रही थी। अमित उसे पैसे दे नहीं पा रहा था। दो दिन पहले महिला के परिजनों ने अमित के साथ मारपीट भी की थी।

अमित ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी थी और बहन के घर आ गया था। उधर, अमित की लाश ट्रैक पर पड़े होने की सूचना रेलवे कर्मचारी ने दी थी। कर्मचारी ने बताया था कि अमित फोन पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक के पास से जा रहा था। ट्रेन आने पर वह पटरी पर लेट गया, जिससे कटकर उसकी मौत हो गई।

मामा ने बताया कि घटना के दौरान अमित उसी महिला से फोन पर बात कर रहा था। अमित के ट्रेन से कटने के तीन मिनट बाद भी महिला का फोन आया था, लेकिन रिसीव नहीं हुआ था। इसके बाद अमित के फोन पर दोस्त की कॉल आई थी, जिसे रेल कर्मचारी ने रिसीव कर घटना की जानकारी दी थी। मामा ने बताया कि अमित के अंतिम संस्कार के बाद वे महिला की शिकायत पुलिस से करेंगे।
विज्ञापन

दो बहनों में अकेला भाई था
मृतक अमित दो बहनोें के बीच अकेला भाई था। उसकी दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें