फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गृह क्लेश से परेशान बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरौल के पेड़ पर लटका मिला शव, बेटों से अक्सर होता था विवाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बबीना के नयाखेड़ा गांव निवासी बुजुर्ग ने गृह क्लेश से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पैसों को लेकर उसका बेटों से अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


नयाखेड़ा गांव निवासी प्रागी पाल (66) पुत्र वंशी पाल बिजौली में रहता था। परिवार में दो बेटे एवं दो बेटियां हैं। लड़कों की शादी कर चुका था। घर में बेटे और बहू भी साथ में रहते हैं। प्रागी पाल ऑटो चलाता था। वह शराब पीने का भी आदी था। अक्सर उसका पैसों को लेकर बेटों से विवाद हो जाता था। शराब के नशे में वह घर लौटता था। इस बात पर भी घर में झगड़ा होता था। शुक्रवार को वह शराब के नशे में घर लौटा। इसी बात पर बेटों से उसका विवाद हो गया। गाली गलौज भी हुई। विवाद के बाद नाराज होकर प्रागी घर से बाहर निकल गया। रात में वापस लौटकर नहीं आया। शनिवार सुबह उसका शव सड़क के किनारे चिरौल के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने उसका शव नीचे उतारा। थाना प्रभारी अरुण तिवारी के मुताबिक पूछताछ में मालूम चला कि परिवार में कलह रहती थी। इससे परेशान होकर शराब के नशे में प्रागी पाल ने फांसी लगाई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें