फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घरेलू कलह से परेशान सेवानिवृत्त रेलकर्मी ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। आस-पड़ोस के लोगों का कहना है वह नशा का आदी था। इस वजह से रोजाना घर में झगड़ा होता था। कुछ दिन पहले झगड़े से नाराज होकर पत्नी भी घर छोड़कर बेटी के पास चली गई थी।
विज्ञापन

प्रेमनगर केे संत रविदास धर्मशाला के पास रहने वाले सत्यप्रकाश अहिरवार (60) वर्ष 2001 में रेलवे से रिटायर (मेडिकली अनफिट होने से) हुए थे। उसके बाद से वह घर में रहते थे। सत्यप्रकाश नशे का आदी था। इस वजह से अक्सर घर में लड़ाई-झगड़ा होता था। कुछ दिन पहले ही झगड़ा होने से पत्नी शीला बेटी अंजू के पास रहने चली गई। इसके बाद से सत्यप्रकाश घर में अकेले रहने लगा।
बृहस्पतिवार सुबह वह काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकला। पड़ोसियों ने अंदर देखा तब वह फांसी के फंदे पर लटका दिखा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर में प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें