झांसी। सहारा समेत अन्य चिटफंड कंपनियों के हाथ करोड़ों रुपये गवां चुके लोग बड़ी संख्या में बृहस्पतिवार दोपहर इलाइट चौराहे पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। इसमें महिलाएं भी शामिल रहीं।
प्रदर्शनकारी इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियोें में शामिल संतोष गौर, विजय कुमार, राहुल चिरवारिया समेत अन्य लोगों ने बताया कि उन्होंने कंपनी पर विश्वास करके अपनी जमा पूंजी कंपनी में निवेश कर दी थी। समय पूरा होने के बाद उनकी रकम वापस नहीं की जा रही है।
लोगों ने बताया कि एजेंट के साथ ही आम लोगों को इस वजह से परेशान होना पड़ रहा है। कई बार प्रशासनिक अफसरों से इसकी शिकायत की गई लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुुई। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोग यहां काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। इसके बाद यह लोग मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां इन्होंने एक ज्ञापन भी सौंपा।