फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज ने ली जान: काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था युवक, बांध में छलांग लगाकर की आत्महत्या

Fri, 30 Aug 2024 01:05 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

कर्ज के तनाव से परेशान होकर 43 वर्षीय अमित वाल्मीकि ने डोंगरी बांध में कूदकर आत्महत्या कर ली। उसका शव बृहस्पतिवार रात बांध से बरामद किया गया। और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्ज के भारी बोझ से परेशान होकर एक युवक ने अपनी जान दे दी। झांसी जिले के प्रेमनगर के अंजली नगर निवासी 43 वर्षीय अमित वाल्मीकि ने डोंगरी बांध में कूदकर आत्महत्या की।

विज्ञापन


अमित वाल्मीकि, जो ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता था, पिछले दो दिनों से लापता था। परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार सुबह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन शाम को घर नहीं लौटा। उसके बाद से परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

बृहस्पतिवार रात को डोंगरी बांध में उसकी लाश उतराती हुई पाई गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि अमित पर लगभग दस लाख रुपये का कर्ज था। इस कर्ज को चुका न पाने की चिंता और मानसिक तनाव के कारण वह काफी परेशान रहता था। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। और आत्महत्या के कारणों की पुष्टि के लिए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना कर्ज के बोझ के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभाव की ओर एक गंभीर संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें