फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ट्रेनों में एसी फेल, यात्रियों ने किया हंगामा

Mon, 22 May 2017 12:48 AM IST
jhansi
विज्ञापन
रेल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर रविवार को अलग-अलग समय आई साबरमती एक्सप्रेस, पंजाब मेल, हीराकुंड एक्सप्रेस में एक-एक कोच और गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में तीन कोच के एसी फेल होने पर यात्रियों ने हंगामा किया। हंगामे से चारों ट्रेनें लेट हो गईं। फाल्ट ठीक करने का काम शुरू कराने के बाद आरपीएफ, जीआरपी और टिकट चेकिंग स्टाफ ने यात्रियों को समझाबुझाकर ट्रेनों को रवाना किया।
विज्ञापन



रविवार को समस्या की शुरूआत वाराणसी से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस से हुई। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से साढ़े पांच घंटे लेट झांसी आई। ट्रेन के प्लेटफार्म तीन पर रुकते ही ए वन कोच के यात्रियों ने एसी खराब होने पर हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों का कहना था कि कानपुर के बाद से ही एसी काम नहीं कर रहा है। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी, टिकट चेकिंग स्टाफ के अलावा एसी मेकेनिकल कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने किसी तरह फाल्ट ठीक कर यात्रियों को बताया कि ट्रेन चलने पर एसी काम करने लगेगा। किसी तरह यात्री माने और उनको बिठाकर ट्रेन रवाना की गई। मामले के कारण ट्रेन पौन घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही।


कुछ देर बाद प्लेटफार्म दो पर फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली पंजाब मेल के आने पर एबी वन कोच के यात्रियों ने एसी फेल होने पर हंगामा शुरू कर दिया। ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन से ही एबी वन कोच की बैटरी काम नहीं कर रही थी। इस कारण वैकल्पिक रूप से दूसरे कोच से तार डालकर एसी चलाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में स्पार्किंग होने से वह तार भी जल गया। झांसी में दूसरा तार लगाकर एसी को चालू किया गया। करीब सवा घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन



इधर, प्लेटफार्म एक पर पांच घंटे लेट आई गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के बी वन, बी टू और ए वन कोच में एसी काम नहीं कर रहे थे। तीन कोचों के यात्रियों द्वारा हंगामा करने से प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान मेकेनिकल स्टाफ ने कोचों की जांच कर बताया कि ट्रेन लेट होने के कारण कई जगह खड़ी रही, इस कारण बैटरी डिस्चार्ज हो गई है। झांसी से ट्रेन आगे चलने पर चार्जिंग बढ़ते ही एसी काम करने लगेंगे। यह बात किसी तरह यात्रियों को समझाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। यह ट्रेन पौन घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। इसके बाद प्लेटफार्म दो पर आई हीराकुंड एक्सप्रेस के ए वन कोच का एसी फेल होने पर यात्रियों ने हंगामा किया। एसी ठीक होने पर यात्रियों ने ट्रेन को आगे बढ़ने दिया। इस समस्या के कारण यह ट्रेन आधे घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें