फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के 402 रेल इंजनों में लगेगा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मंडल के सभी 402 रेल इंजनों के आगे राष्ट्रीय झंडा लगाया जाएगा। इसकी तैयारियां में रेल महकमा जुटा है। अगले माह तक यह झंडे इन सभी इंजन के सामने लग जाएंगे।
विज्ञापन

आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इसका आयोजन 11-17 अगस्त के बीच होगा। इससे पहले कार्यालय, आवास समेत अन्य प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय झंडा को लगाने के निर्देश दिए हैं। रेल महकमा भी इस मौके को यादगार बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर जुटा है। इसके लिए उसने मंडल के सभी इंजनों पर सामने की ओर तिरंगा लगाने का फैसला किया है। यह झंडे झांसी रेल मंडल में सभी 242 एससी लोको एवं 160 लोको में लगाए जाएंगे। रेल अफसरों का कहना है कि यह झंडे इंजन के फ्रंट में दृश्यमान अनुपात में लगाया जायेगा हालांकि इसमें कपड़े के झंडे का इस्तेमाल नहीं होगा। उनका कहना है कि इंजन के तेज रफ्तार में दौड़ने से कपड़े वाला झंडा क्षतिग्रस्त हो सकता है। इसको देखते हुए स्टीकर युक्त झंडा लगाने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा कोच में भी यह झंडे लगाए जाएंगे। इनके अलावा सभी विभाग, रेल कर्मचारियों के आवास समेत सभी प्रतिष्ठानों पर भी तिरंगा लगाया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी गई है। निर्धारित समय से पहले ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें