संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देवजी का शहीदी दिवस मनाया गया। महानगर के गुरुद्वारों में कीर्तन हुए। श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेका। वहीं, जगह-जगह शरबत बांटा गया। गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा सीपरी में वीर सतप्रीत सिंह व ज्ञानी मनोज सिंह ने कीर्तन किया। अरदास उपरांत लंगर प्रसाद व शरबत वितरण किया गया। दोपहर में श्री गुरु नानक देव जी चौक पर शरबत का वितरण किया गया। इधर, गुरुद्वारा रामगढि़या हीरापुरा नगरा में स्त्री सत्संग ने कीर्तन किया। ज्ञानी अमनदीप सिंह व गगनदीप सिंह ने कीर्तन किया। गुरु का अटूट लंगर व शरबत का वितरण हुआ। बलविंदरजीत कौर, हरविंदर कौर, इंद्रजीत कौर, रजिंदर कौर, दलजीत कौर, जसप्रीत कौर, सिमरन कौर, जगजीत सिंह, हरदीप सिंह, सचिव चरनवीर सिंह, प्रधान गुरुचरण सिंह बेदी आदि मौजूद रहे।इधर, गुरुद्वारा तलैया में कीर्तन हुआ। अरदास उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित हुआ। दोपहर में श्री गुरु हरकिशन डिग्री कालेज की ओर से शरबत का वितरण हुआ। प्रबंधक मंजीत सिंह आहूजा, सुरेश ढींगरा, महेश राय आदि मौजूद रहे। प्रबंध समिति अध्यक्ष अमृतपाल सिंह खुराना ने आभार व्यक्त किया। इधर, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नगरा में स्त्री सत्संग ने कीर्तन किया। ज्ञानी अमनदीप सिंह व ज्ञानी गगनदीप के जत्थे ने गुरु अर्जुन देव के जीवन पर प्रकाश डाला गया। अरदास व गुरु का अटूट लंगर हुआ। प्रधान मंगल सिंह सलूजा, सुरजीत सिंह खनूजा, अमरजीत सिंह खनूजा, इंद्रपाल सिंह खनूजा आदि मौजूद रहे। इधर, पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत भवन (सिंधी गुरुद्वारा) में वीर अजीत सिंह ने कीर्तन किया। अरदास की गई और लंगर का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष हरीश हासानी, झूलेलाल सिंधी महिला शक्ति संगठन की बबीता हासानी, हर्षा कोडवानी, दिनेश कोडवानी, राम आहूजा, आकाश खियानी, महेश पवानी आदि मौजूद रहे। इधर, एमएसएमई के जिला चेयरमैन कृष्णपाल सिंह के कार्यालय पर शरबत व चने का प्रसाद वितरण किया गया। उप्र व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी, पार्षद रितिका गौरव तिवारी, पंकज शुक्ला, संतोख सिंह, अंकुर दीक्षित आदि मौजूद रहे।