प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद रानी लक्ष्मीबाई के मुख्य तोपची
गुलाम गौस खां, खुदाबक्श एवं मोतीबाई की शहादत दिवस पर बृहस्पतिवार को
विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने दुर्ग स्थित उनकी मजारों पर पुष्पांजलि अर्पित
कर उन्हें नमन किया।
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस समारोह
समिति के अध्यक्ष अजीत राय के नेतृत्व में रामस्वरूप राय, मुकेश सिंघल,
जाहिद हुसैन, किशोरी अहिरवार, अंकित राय, सोनू शिवहरे, रामेश्वर राय, पुष्प
शिवहरे ने
पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर पुरातत्व विभाग से मजारों पर टीन शैड लगवाने की मांग की गई।
वीरांगना
महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस समारोह महासमिति के तत्वावधान में पूर्व
केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, पूर्व
राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा, गोकुल दुबे,रवीश त्रिपाठी आदि ने
पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शहीदों
को कभी भुलाया नहीं जा सकता । यह युवाओं के प्रेरणा होते हैं।
गुलाम
गौस खां यूथ ब्रिगेड के सदस्यों ने गुलाम गौस खां की मजार पर चादर चढ़ाई और
दुआ मांगी। इस अवसर पर बुंदेलखंड राज्य निर्माण सेना के केंद्रीय अध्यक्ष
संजय शर्मा, दीपक त्रिपाठी, मकबूल हुसैन सिद्दीकी, राजेंद्र सिंह परिहार,
बाबी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
इधर सेठ अब्दुल रज्जाक मेमोरियल सोसायटी
के तत्वावधान में गुलाम गौस खां, मोतीबाई व खुदाबक्श को श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर मुश्ताक, रहमान बक्श, मोहम्मद शाहिद, कमलेश कृष्णा आदि मौजूद
रहे।
यूथ वेलफेयर सोसायटी के लालाराम विश्वकर्मा, पीयूष रावत, नीता
अग्रवाल, राज तिलक सक्सेना, मालती पुरवार, अनिल पाठक, मुकेश सिंघल आदि ने
शहीदों की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। इधर आल इंडिया जमीयतुल कुरैश के
इमरान कुरैशी, फिरोज कुरैशी, फहीम कुरैशी, गुलजार कुरैशी , मोहम्मद इस्लाम
मुन्ना आदि ने शहीदों की मजारों पर पुष्प अर्पित किए।