फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन लाइन पर गिरीं डालियां , बत्ती गुल

विज्ञापन
rain in city - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन से मुन्नालाल सबस्टेशन आने वाली हाइटेंशन लाइन का करंट बृहस्पतिवार की सुबह पेड़ की डालियां गिरने से गुल हो गया। इससे 30 से अधिक क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। सात घंटे बाद हाइटेंशन लाइन में करंट दौड़ सका। वहीं, गाज गिरने से जीआईसी के पास लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया, इससे आसपास क्षेत्र का करंट शाम तक बंद रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े पांच बजे हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन से आने वाली हाइटेंशन लाइन पर प्रेमनगर और जीआईसी के पास पेड़ की डालियां गिरने से मुन्नालाल सबस्टेशन का करंट गुल हो गया। इससे हाइडिल कालोनी सबस्टेशन की भी बिजली बंद हो गई। कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट तलाशे। सबसे पहले सुबह साढ़े नौ बजे हाइडिल कॉलोनी सबस्टेशन की बिजली को चालू किया गया। हाइडिल कालोनी से मुन्नालाल सबस्टेशन की बिजली को भी जोड़ दिया गया। दोपहर एक बजे मुन्नालाल सबस्टेशन की हाइटेंशन लाइन दुरुस्त हो सकी।  
बिजली न आने के कारण मुन्नालाल और हाइडिल कॉलोनी से सबस्टेशन से जुड़े मिशन कंपाउंड, तहसील, बाबूलाल कारखाना, जीवनशाह, मेंहदी बाग, खजूर बाग, नई बस्ती, पंचकुइयां, खंडेराव गेट, दीक्षित बाग, शारदा हिल्स कॉलोनी, सर्राफा, इतवारी गंज, पुरानी नझाई, दरीगरान, राई का ताजिया, लक्ष्मण गंज, चार खंभा, अंदर- बाहर दतिया गेट, मुकरयाना, नरसिंह राव टौरिया, इंद्रपुरी कॉलोनी, स्वामीपुरम, बंसल कॉलोनी, स्वामीपुरम, आंतिया तालाब, बीकेडी, पानी वाली धर्मशाला, चांद दरवाजा, हाइडिल कॉलोनी, जीवनशाह तिराहा और आसपास क्षेत्र के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

इधर, जीआईसी के पास लगा 400 केवी ट्रांसफार्मर बुधवार की रात गाज गिरने से खराब हो गया। बृहस्पतिवार की शाम ट्रांसफार्मर बदलने के बाद संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति चालू हो सकी। वहीं, सीपरी बाजार सबस्टेशन से जुड़े सेंट्रल होटल के पीछे लाइन में फाल्ट आने से कई घंटों तक संबंधित क्षेत्र की बिजली बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें