फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड और ग्रीन फ्लैग के आधार पर होगा मरीजों का इलाज

विज्ञापन
medical college - फोटो : demo
विज्ञापन
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में अब रेड (लाल) और ग्रीन (हरा) फ्लैग के आधार पर मरीजों का इलाज होगा। मरीजों की कड़ी स्क्रीनिंग के बाद कोरोना संदिग्ध मरीज को रेड फ्लैग लगाकर दिया जाएगा। इसके बाद सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगी। वहीं, कोरोना के संदिग्ध नहीं लगने वाले मरीजों को ग्रीन फ्लैग लगाकर इलाज किया जाएगा। झांसी मंडल में अब तक कोरोना वायरस को कोई भी मरीज नहीं मिला है लेकिन संदिग्ध लगातार आ रहे हैं। चूंकि, देश भर में कोरोना संक्रमितों का इलाज करने के दौरान कई डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन अब मरीजों के उपचार के तरीके में बदलाव करने जा रहा है। अस्पताल आने वाले मरीजों को रेड और ग्रीन फ्लैग लगाकर इलाज किया जाएगा। इमरजेंसी के बाहर अलग चेंबर बनाया गया है। जहां पर मरीजों से पूछताछ और स्क्रीनिंग टाइट होगी। गाइडलाइन के अनुसार चेंबर में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। स्क्रीनिंग के दौरान जो मरीज कोरोना संदिग्ध होगा, उसको रेड फ्लैग लगाकर सैंपल लेने के बाद सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती कर दिया जाएगा। वहीं, जो कोरोना संदिग्ध नहीं होंगे, उनको हरा फ्लैग लगाकर उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें