फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आयुर्वेद कॉलेज में सिर्फ 26 दवाओं से हो रहा उपचार

Wed, 08 Jul 2026 02:22 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल को औषधियों की खरीद के लिए शासन से 15 लाख रुपये का बजट मिला है। सीमित बजट के कारण अस्पताल प्रशासन 210 आवश्यक औषधियों में से केवल 26 की ही खरीद कर सका है। अधिकारियों का कहना है कि यदि सभी औषधियां खरीद ली जाएं तो उपलब्ध बजट से बमुश्किल एक माह तक ही मरीजों को दवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
विज्ञापन

करीब छह माह पहले तक अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 120 से 130 मरीज आते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर लगभग 200 हो गई है। बढ़ती मरीज संख्या के अनुरूप उपचार के लिए 210 प्रकार की आयुर्वेदिक औषधियों की आवश्यकता होती है। हालांकि, सीमित बजट के कारण अस्पताल ने केवल सामान्य रूप से अधिक उपयोग में आने वाली 26 औषधियां खरीदी हैं, ताकि पूरे वर्ष मरीजों को दवा उपलब्ध कराई जा सके।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यदि सभी आवश्यक औषधियों की खरीद एक साथ कर ली जाए तो बजट शीघ्र समाप्त हो जाएगा और बाद में मरीजों को दवा उपलब्ध कराना संभव नहीं होगा। प्राचार्य प्रो. माखनलाल ने बताया कि शासन से प्राप्त बजट के अनुसार ही आवश्यक 26 औषधियों की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध बजट में सभी 210 औषधियां खरीदना व्यावहारिक नहीं है।
विज्ञापन


चार माह से भर्ती मरीजों को नहीं मिल रहा भोजन
आयुर्वेद अस्पताल में भर्ती मरीजों को पिछले चार माह से भोजन ही नहीं, नाश्ता भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसका कारण शासन से आईपीडी (भर्ती मरीजों) के भोजन मद का बजट जारी न होना बताया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार कई बार शासन को पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक बजट प्राप्त नहीं हुआ है। प्राचार्य प्रो. माखनलाल ने बताया कि चार माह से भर्ती मरीजों के भोजन का बजट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें