फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को पैसेंजर ट्रेनों में सफर के लिए अभी और करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना के चलते बंद चल रहीं पैसेंजर ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे अभी तैयार नहीं है। रेलवे बोर्ड ने स्थितियों में सुधार न होने तक पैसेंजर ट्रेन नहीं चलाने का फैसला किया है। ऐसे में यात्रियों को पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। उम्मीद है कि रेलवे नए साल में नई समय सारिणी जारी कर सकता है।
विज्ञापन

कोरोना काल में 22 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद चल रहा है। हालांकि रेलवे ने अनलॉक व्यवस्था में अब तक 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। झांसी मंडल से करीब 10 से अधिक पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जाता था। लेकिन कोरोना काल में संचालन बंद होने के बाद यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लगातार लोग ट्रेनों के संचालन की मांग कर रहे हैं। लेकिन रेलवे अभी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन करने के लिए तैयार नहीं है। रेलवे बोर्ड की ओर से बताया जा रहा है कि कोरोना की स्थितियां सही न होने तक पैसेंजर ट्रेनों का संचालन नहीं किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक हाल ही में रेलवे बोर्ड ने सभी मंडलों से पैसेंजर ट्रेनों को लेकर सुझाव मांगे थे। जिसमें झांसी मंडल से नौ पैसेंजर ट्रेनों का सुझाव भेजा गया था। मगर अब तक इस पर फैसला नहीं हो सका है।
टिकट को लेकर बन रहा असमंजस
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक पैसेंजर ट्रेनों के संचालन के लिए टिकट को लेकर रेलवे मंथन कर रहा है। कोरोना काल में सभी स्टेशनों पर भीड़ उमड़ने को लेकर सावधानी बरती जा रही है। वहीं, मौजूदा दौर में केवल आरक्षित श्रेणी में ही लोग सफर कर रहे हैं। जबकि पैसेंजर ट्रेनों में कोई आरक्षित श्रेणी नहीं होती है। इनका टिकट काउंटर से ही मिलता है। पैसेंजर ट्रेन चलाने में रेलवे के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन चुनौती बनेगा।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का भेजा गया था सुझाव
झांसी-आगरा पैसेंजर, झांसी मानिकपुर पैसेंजर, झांसी-इटारसी पैसेंजर, झांसी-कानपुर पैसेंजर, झांसी-खजुराहो पैसेंजर, झांसी-लखनऊ पैसेंजर, झांसी-प्रयागराज पैसेंजर।
23 अक्तूबर से चलेगी ग्वालियर-बरौनी ट्रेन
त्योहारी सीजन में रेलवे 23-24 अक्तूबर से 30 नवंबर-एक दिसंबर तक ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन ग्वालियर से चलकर डबरा, दतिया, झांसी, उरई, कालपी, पुखरायां, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, देवरिया के रास्ते बिहार के बरौनी तक जाएगी। इसमें कई अन्य स्टेशनों पर भी ट्रेन का ठहराव होगा।
शताब्दी में मिलेगा पैक्ड फूड
17 अक्तूबर से चलने वाली हबीबगंज-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को लंच, डिनर और ब्रेकफास्ट नहीं मिलेगा। कोरोना के चलते यात्रियों को केवल पैक्ड फूड मिलेगा। जिसका यात्रियों को शुल्क देना होगा। रेलवे ने ट्रेन के किराए से खाने का चार्ज हटा दिया है।
पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की अभी कोई योजना नहीं है। त्योहार को लेकर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। कोविड की स्थितियों को देखते हुए अभी पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, झांसी मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें