संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महानगर में एक छोर से दूसरे छोर तक सिटी बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। झांसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने सिटी बसों के किराये में कटौती कर दी है। अब तक बसों का न्यूनतम किराया 12 रुपये था, जिसे अब घटाकर 10 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा अधिकतम दूरी के किराये में 15 रुपये तक की कटौती की गई है।
झांसी महानगर में 25 सिटी बसों का संचालन होता है। इन बसों में रोज तीन हजार यात्री सफर करते हैं। तीन अगस्त 2023 को सिटी बसों का किराया बढ़ाया गया था। इससे यात्रियों की संख्या लगातार घटने लगी थी। पिछले दिनों मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई सातवीं बोर्ड बैठक में किराया घटाने का फैसला लिया गया था। इसके बाद अफसरों ने बसों का न्यूनतम किराया दो रुपये और अधिकतम किराया 15 रुपये तक घटाया है। अफसरों का कहना है कि शून्य से चार किमी तक न्यूनतम किराया अब तक 12 रुपये था, जो अब 10 रुपये किया गया है।
किराये की नई दरें
कहां से कहां तक पूर्व किराया वर्तमान किराया
रानी लक्ष्मीनगर से नगरा हाट 12 रुपये 10 रुपये
रेलवे स्टेशन से नगरा हाट 20 रुपये 15 रुपये
नगरा हाट से सीपरी बाजार 20 रुपये 15 रुपये
कोछाभांवर से भारत ट्रेडर्स (पेट्रोल पंप) 20 रुपये 10 रुपये
जेल चौराहा से आवास विकास 20 रुपये 15 रुपये
विश्वविद्यालय से इलाइट 20 रुपये 15 रुपये
रेलवे स्टेशन से रक्सा 30 रुपये 25 रुपये
मेडिकल कॉलेज से नटराज सिनेमा 20 रुपये 15 रुपये
जेल चौराहे से हंसारी 20 रुपये 10 रुपये
राजगढ़ से खैलार 25 रुपये 15 रुपये
बीएचईएल से बबीना 30 रुपये 15 रुपये
बस स्टैंड से बरुआसागर 35 रुपये 30 रुपये
रेलवे स्टेशन से चिरगांव 55 रुपये 50 रुपये
-
वर्जन फोटो
यात्रियों की सहूलियत के लिए मंडलायुक्त की संस्तुति पर किराया घटाया गया है। दो मार्च से नया किराया लागू कर दिया जाएगा। नई दरों को मशीन में फीड करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं। - संतोष कुमार, सीईओ, ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड