फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: समथर में 20 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, बोआई प्रभावित

Mon, 23 Nov 2026 02:08 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
समथर। क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही से किसान परेशान हैं। करीब 20 दिन पहले किसान के खेत का बिजली ट्रांसफार्मर फुंक गया था। शिकायत के बावजूद उसे अब तक ठीक नहीं किया गया है। समथर नगर निवासी किसान बृजेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई बार वर्कशॉप अधिकारियों से शिकायत की गई, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। बृजेश कुमार ने आरोप लगाया कि उनका ट्रांसफार्मर बेलमा गांव के एक अन्य किसान को दे दिया गया है। इस संबंध में भी विभागीय अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। गेहूं की बोआई का समय चल रहा है, लेकिन सिंचाई नहीं हो पा रही है। इससे फसल की बोआई में देरी हो सकती है। किसान ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से जल्द समस्या समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें