transfarmer blowed, no electricity since 10 days
- फोटो : DEHAT
ककरबई (झांसी)। विभागीय लापरवाही के चलते ग्राम खरका के निवासी 10 दिन से ज्यादा अंधेरे में रह रहे हैं। एक और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्पष्ट आदेश दे रखा है कि 24 घंटे के अंदर बिजली सुधारी जाए। लेकिन हकीकत इसके विपरीत है।
ग्राम खरका में रखा विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले लगभग 10 दिनों से तकनीकी कमी आने के कारण जल गया था। तब से लेकर आज तक सभी गांव के निवासी लालटेन के सहारे अपना काम चला रहे हैं। घरों में रखे सभी विद्युत उपकरण रखे रखे घरों की शोभा बढ़ा रहे हैं। ग्राम वासियों द्वारा विभागीय जिम्मेदारों सहित जनप्रतिनिधियों को भी समस्या से अवगत करा दिया गया। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। आजकल पड़ रही भीषण सर्दी में वैसे भी रात्रि में सभी को लाइट की आवश्यकता पड़ती है। खरका निवासी राकेश कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, भारत सिंह बुंदेला, छत्रपाल सिंह, राजा जी शिवकुमार विदुआ, रिंकू गुप्ता रबी बिदुआ सहित कई ग्रामवासियों ने एक शिकायती पत्र उच्चाधिकारियों को लिखकर शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।