फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेट्स को आधुनिक शस्त्र चलाने का मिलेगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। टैगोर लाइन लाल कुर्ती में रविवार को एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ हुआ। कैंप में एनसीसी कैडेट्स को खेलकूद के साथ-साथ शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

सूबेदार मेजर ने बताया कि 20 से 29 जून तक शिविर चलेगा। इसमें झांसी-ललितपुर के 22 शिक्षण संस्थाओं के 450 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इस मौके पर कैंप एडजुडेंट लेफ्टिनेंट विवेक सिंह चौहान ने कहा कि कैंप में कैडेट्स राष्ट्र सुरक्षा के साथ ही राष्ट्र के उत्थान के लिए बेहतर एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की सीख प्राप्त करेंगे। शिविर में सभी कैडेट्स को खेलकूद, शारीरिक प्रशिक्षण के साथ ही ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण, मैप रीडिंग कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रतियोगी भावना को विकसित करने के लिए वॉलीबाल, खो-खो, रस्साकशी, ड्रिल, स्वच्छता, संभाषण व विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी।
इस मौके पर अनुशासन, विभिन्न व्यवस्थाओं और प्रशिक्षण के आयोजन में कर्नल शैलेंद्र सिंह, कैप्टन ललित चंदेल, लेफ्टिनेंट विजय यादव, लेफ्टिनेंट धीरेंद्र यादव, लेफ्टिनेंट नीलम सिंह, चीफ अफसर बीके शुक्ला और सत्येंद्र चतुर्वेदी सहित बटालियन के समस्त सैन्य प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें