फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैकमैन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, धमकाया

Fri, 26 Aug 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fight, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। चिरगांव रेल सेक्शन में बुधवार की रात दो युवकों ने एक ट्रैकमैन को धमकाते हुए दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ट्रैकमैन ने मामले की लिखित शिकायत मोंठ थाना पुलिस से की। बृहस्पतिवार देर शाम तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन


चिरगांव रेल सेक्शन में पटरियों पर रखरखाव करने वाली गैंग नंबर आठ में ट्रैकमैन चंद्रकांत तैनात है। बुधवार की रात वह किलोमीटर नंबर 1175 से 1179 के बीच पेट्रोलिंग कर रहा था। रात करीब ढाई बजे किलोमीटर नंबर 1177 पर दो युवकों ने उसे रोक लिया और उसे धमकाने लगे। ट्राली मैन दोनों युवकों बचकर किलोमीटर नंबर 1176 पर बनी क्रासिंग गेट नंबर 145 की तरफ भागा, मगर रास्ते में दोनों ने उसे पकड़कर पिटना शुरू कर दिया।

हमलावर उसका मोबाइल भी ले गए। बाद में उसने उक्त क्रासिंग गेट पर पहुंचकर घटना की जानकारी गेटमैन को दी। फोन पर पीडब्लूआई व स्टेशन मास्टर को भी बताया। बाद में मोंठ थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। ट्रैकमैन ने बताया कि वह ट्रैकमैन संगठन का पदाधिकारी है। हमलावर उसे बार-बार कह रहे थे कि वह बहुत बड़ा नेता बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें