फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महाकुंभ की शुरुआत से संचालित गाड़ियां आखिरी तक चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। महाकुंभ की शुरुआत से पहले रेलवे ने जिन ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया था, वह समाप्ति तक लगातार संचालित होंगी। हालांकि, अब मेला स्पेशल ट्रेनों में जगह भी आसानी से मिल रही है। स्पेशल ट्रेनों के जरिये रेलवे अब तक दो लाख श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचा चुका है।

प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी। मंडल रेल प्रशासन द्वारा इससे एक दिन पहले से चार अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया था। जबकि, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आवश्यकतानुसार अन्य ट्रेनें भी चलाई गईं। बीच में रिंग रेल का सभी संचालन शुरू कर दिया गया था। अब तक यहां से 205 ट्रेनें प्रयागराज के लिए रवाना की जा चुकी हैं, जिनसे दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं को वहां भेजा चुका है। पहले स्पेशल ट्रेनों में एक-एक सीट के लिए मारामारी मची हुई थी लेकिन अब आसानी से जगह मिल जा रही है।
विज्ञापन




एक ही दिन में बिके दो हजार टिकट



भीड़ के अत्यधिक दबाव के चलते रेलवे की टिकट चेकिंग की व्यवस्था चरमरा गई थी, जिससे रेलवे को राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ा। लेकिन, अब पिछले कुछ दिनों से टिकट चेक करने के बाद ही श्रद्धालुओं को स्टेशन परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को एक ही दिन में प्रयागराज के दो हजार टिकट बिके।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन महाकुंभ की समाप्ति तक लगातार जारी रहेगा। रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। - मनोज कुमार सिंह, मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें