मऊरानीपुर। रात्रि में बेलाताल स्टेशन के पास अचानक इलेक्टि्रक लाइन का तार टूटने से रात्रिकालीन ट्रेनें प्रभावित हुईं। झांसी-मानिकपुर रेलवे लाइन के बेलाताल स्टेशन के पास रात लगभग 12 बजे 25 हजार वाट की इलेक्ट्रिक लाइन का अचानक तार टूटने से ट्रेन महाकौशल, संपर्क क्रांति, मेला स्पेशल आदि ट्रेन प्रभावित हुईं। लगभग सुबह 4 बजे इलेक्ट्रिक लाइन दुरुस्त होने पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। जिससे ट्रेनों में सवार यात्रियों को परेशानी हुई। ट्रेनों को आसपास के रेलवे स्टेशनों पर रोककर रखा गया।