झांसी रेल मंडल के धौलपुर-बीना रेल खंड पर तीसरी लाइन बिछाने का काम चल रहा है। झांसी, बबीना, बिजरौठा, ललितपुर, ग्वालियर एवं बानमोर रेल खंड पर तीसरी लाइन बिछाने का काम हो चुका।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
झांसी से मथुरा के बीच पड़ने वाले डबरा से आंतरी स्टेशन के बीच भी तीसरी रेल लाइन पर जल्द ही ट्रेन दौड़ना शुरू हो जाएगी। इस नवर्निमित रेल लाइन का शुक्रवार को रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ ने जायजा लिया।
विज्ञापन
झांसी रेल मंडल के धौलपुर-बीना रेल खंड पर तीसरी लाइन बिछाने का काम चल रहा है। झांसी, बबीना, बिजरौठा, ललितपुर, ग्वालियर एवं बानमोर रेल खंड पर तीसरी लाइन बिछाने का काम हो चुका। झांसी से मथुरा रेलखंड में डबरा-आंतरी के बीच 19.89 किमी में भी तीसरी लाइन बिछाई जा चुकी।
शुक्रवार को सीआरएस ने निरीक्षण कैरिज एवं मोटर ट्राली के माध्यम से रेलखंड के अतर्गत आने वाले डबरा, अनंत पैठ एवं आंतरी स्टेशन पर निर्मित ट्रैक समेत नए स्टेशन भवनों की देखा। नव स्थापित ट्रैक पर गाड़ी को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर स्पीड ट्रायल किया गया।
विज्ञापन
इस तिहरे रेल खंड के खुलने से इस रास्ते पर सवारी गाड़ियों को तेजी से गुजारा जा सकेगा। साथ ही झांसी से मथुरा के बीच का सफर आसान होगा। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शरद मेहता, डीआरएम आशुतोष, कार्यकारी निदेशक अनुराग, संजीव कुमार, सीएसई एसआर मीणा, मुख्य अभियंता राजेश श्रीवास्तव समेत अन्य वरिष्ठ रेल अफसर मौजूद रहे।