फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल से जमे बाबुओं की सीट बदलने में छूटे निगम अफसरों के पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में दस साल से एक सीट पर जमे बाबुओं को हटाने में अफसरों के पसीने छूट गए। शासन के कई निर्देश के बाद भी निगम अफसर अकेंद्रीयत सेवा के इन बाबुओं के पटल नहीं बदल पा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर विकास महकमे ने तीन साल से एक पटल पर जमे बाबुओं को हटाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए तीस जून डेडलाइन तय थी। शासन के सख्त रवैये को देखते हुए निगम प्रशासन ने इनकी सूची तैयार करनी शुरू कर दी लेकिन, गेटिंग- सेटिंग के चलते यह सूची तैयार नहीं हो सकी। उसके बाद से यह मामला अधर में लटक गया। बता दें, नगर निगम में अकेंद्रीयकृत सेवा के 25 लिपिक तैनात हैं। पिछले कई साल से निर्माण, टैक्स, लाइसेंस, सफाई एवं अधिष्ठान समेत अन्य विभागों में ही यह लिपिक तैनात हैं जबकि हर तीन साल में इनके पटल बदलने का नियम है। पटल न बदले जाने की शिकायत पर शासन ने तत्काल इनको हटाने के निर्देश दिए थे। आदेश के बाद भी पटल परिवर्तन न होने से नाराज अपर मुख्य सचिव डा.देवेश चतुर्वेदी ने पिछले माह पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पंद्रह दिन के भीतर कार्रवाई करने को कहा था लेकिन, अपर मुख्य सचिव का यह पत्र भी नगर निगम की फाइलों में गुम हो गया। वहीं, नगर आयुक्त पुलकित गर्ग कहना है कि उनके कार्यभाल संभालने के बाद डेडलाइन खत्म हो गई थी। वह नए शासनादेश की पड़ताल कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें