फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: वंदे भारत के लिए बदला ट्रेनों का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से भोपाल के कमलापति स्टेशन तक जाने वाली गाड़ी संख्या 20172 वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए रेल प्रशासन द्वारा कुछ गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है। गाड़ी संख्या 12161 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लश्कर एक्सप्रेस 14 अप्रैल से झांसी सुबह 10.40 बजे की जगह 11.32 बजे पहुंचेगी। आठ मिनट के ठहराव के बाद यह प्रस्थान कर जाएगी। जबकि, 12807 विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस 12 अप्रैल से सुबह 11 बजे की जगह 11.32 बजे झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पहुंचेगी। बता दें कि भोपाल से निजामुद्दीन के बीच सेमी आईस्पीड ट्रेन वंदे भारत का एक अप्रैल से संचालन किया जा रहा है। इस गाड़ी को झांसी, ग्वालियर व आगरा में ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें