फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अनियंत्रित ट्रैक्टर दुकान के अंदर घुसा, मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली के पंचकुइयां तिराहे के पास भरे बाजार में शनिवार दोपहर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुकानों के भीतर जा घुसा। हादसे में दो महिलाओं समेत एक युवक बाल-बाल बच गए। दुकानदार एवं खरीदारों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे बालू एवं ईंट लादकर एक ट्रैक्टर कोतवाली की ओर जा रहा था। जैसे ही वह पंचकुइयां तिराहे के पास पहुंचा, वह अनियंत्रित हो गया। चालक उसे संभाल नहीं सका। ट्रैक्टर दो दुकानों को तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। इस दौरान सरिता, रमावती (पंचकुइयां) एवं मनीष साहू (मिनर्वा चौराहा) खरीदारी करने यहां आए थे। वह तीनों ही ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उसने शराब पी हुई थी।

नो एंट्री होने के बावजूद बाजार में घुस जाते हैं ट्रैक्टर
झांसी। कोतवाली इलाका महानगर का सबसे व्यस्त इलाका है। इसके बावजूद पूरे इलाके में दिन भर ट्रैक्टर ट्रालियों की आवाजाही लगी रहती है। वाहनों की यहां नो एंट्री है लेकिन, कोई रोकटोक नहीं है। इसके चलते यहां दिन भर ट्रैफिक जाम लगा रहता है। कोतवाली के ठीक सामने से ट्रैक्टर पूरे दिन गुजरते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें