झांसी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल से गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की अवधि रेलवे बोर्ड ने बढ़ा दी है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर और त्रिवेंद्रम के बीच चलने वाली 02511/ 02512 राप्ती सागर विशेष एक्सप्रेस तथा गोरखपुर और छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के बीच चलने वाली 02597/ 02598 स्पेशल फेयर विशष ट्रेन का संचालन अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ब्यूरो